भटिंडा। ग्रामीण युवा खेल अभियान संघ इंडिया द्वारा एक नॉर्थ जॉन फर्स्ट ट्रेनिंग एंड एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस कैंप के दौरान चार राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल है। इस कैंप का आयोजन 24 सितंबर 2021 से 30 सितंबर 2021 तक चलेगा। कैंप के दौरान BPED, MPED व अंतरराष्ट्रीय कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। यह कैंप पंजाब राज्य के भटिंडा जिले में गुरु काशी यूनिवर्सिटी तालावंडी में आयोजित किया गया। यह कैंप विशेष 3 खेलों को लेकर रखा गया था। इस कैंप से ग्रामीण युवा खेल अभियान की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को चयनित किया जायेगा।
इस कैंप के दौरान बच्चों को हेल्थी खाना व सुबह-शाम की अच्छी डाइट दी जा रही है इस कैंप के दौरान खिलाड़ियों को नशे व अपराधित कार्यों से दूर रहने की सलाह दी गई और खिलाड़ियों को यह सिखाया गया कि आप एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता से एक राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता तक कैसे अपने खेल का प्रदर्शन करे। मीडिया से बातचीत करते हुए ग्रामीण युवा खेल अभियान संघ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव साहिल जामनी ने बताया कि हमारी संस्था खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का प्रयास कर रही है। हमारी संस्था के द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश से 100 खिलाड़ियों को स्पॉन्सर किया जाएगा और इन खिलाड़ियों को रहना, खाना, पीना व राष्ट्रीय प्रतियोगिता का सारा खर्च दिया जाएगा। कैंप में बेस्ट 25 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी। जामनी जी ने बताया कि ग्रामीण युवा खेल अभियान संघ इंडिया अपनी राष्ट्रीय प्रतियोगिता जल्द लेकर आ रहा है। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ग्रामीण युवा खेल अभियान संघ इंडिया के अन्य कुछ पदाधिकारी भी मौजूद रहे जिसमे सोशल मीडिया प्रभारी अमन कुमार, संस्था इंडिया बॉडी मेंबर एडवोकेट ललित यूपी, कबड्डी कोच मंजूर अली, आदेश कुमार राजस्थान राष्ट्रीय सदस्य, सुमित यूपी इंचार्ज, परमेंद्र कबड्डी कोच पंजाब, सैय्यद महविश प्रवीण बास्केटबॉल कोच, ऑल इंडिया गर्ल्स इंचार्ज अंजली तिवारी आदि मौजूद रहे। ग्रामीण युवा खेल अभियान संघ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव साहिल जामनी ने यह भी जानकारी दी कि इस कैंप में खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए हरियाणा से सामाजिक कार्यकर्ता बिंदु इंजीनियर मौजूद रहेगी और गुरु काशी यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स एचओडी डा० रविंद्र सुमेल भी मौजूद रहेंगे। जामनी जी ने बताया कि हमारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार व संस्था एडवोकेट बलविंदर सिंह सफीदो किसी कारणवश इस कैंप का हिस्सा नहीं बन पाए।